शिक्षा केंद्रों ने नेहरू पार्क में मनाया आजादी दिवस, बच्चों द्वारा पेश किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम
अबोहर, 16 अगस्त।
शिक्षा केंद्र द्वारा 15 अगस्त आजादी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शिक्षा केंद्रों के प्रभारी दिल्ली एक्यूप्रेशर के संचालक भरत नागपाल ने बताया कि यह कार्यक्रम 75 मिनट 75 दीपक 75 साल शिक्षा केंद्रों एवं आधारशीला स्कूल द्वारा नेहरू पार्क में मनाया। इसमें बच्चों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। आए हुए अतिथि पूर्व विधायक अरुण नारंग, आप नेता दीप कंबोज, शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह बल, फाजिल्का डीएवी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनुराग, महिंद्र जिंगड़ा फाजिल्का द्वारा सभी को आजादी के 75 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी गई।
अशोक कुमार एवं लीलाधर द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। श्री गुरु तेग बहादुर शिक्षा केंद्र एवं माता बिमला देवी नागपाल शिक्षा केंद्र, शहीद भगत सिंह शिक्षा केंद्र व आधारशिला स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. राकेश सहगल ने 75 साल आजादी के महोत्सव पर सभी को विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गौरव सोनी, सुनीता गर्ग, आनंद गर्ग, शिक्षा केंद्रों के टीचर एवं शिक्षा केंद्रों के पूर्व छात्र का विशेष सहयोग रहा। मंच संचालन गौतम गॉड द्वारा किया गया। विक्रम आर्य द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। अंत में गौरव सोनी द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 700 लोगों ने भाग लिया। अंत में रंगोली बनाने वाले बच्चों को विधायक संदीप जाखड़ द्वारा सम्मानित किया गया।


No comments